मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुद्वारा रातगढ़ साहिब धर्मशाला के लिए दिए 11 लाख, प्रबंधक कमेटी ने संत कबीर कुटीर में जताया आभार
समाचार विस्तार :
नारायणगढ़, 27 अप्रैल। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी एवं उनकी धर्मपत्नी तथा हरियाणा बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन सैनी को गुरुद्वारा रातगढ़ साहिब की प्रबंधक कमेटी ने गुरुद्वारा की धर्मशाला निर्माण हेतु प्रदान किए गए 11 लाख रुपये के लिए विशेष रूप से धन्यवाद दिया। प्रबंधक कमेटी के सदस्य मुख्यमंत्री निवास, संत कबीर कुटीर चंडीगढ़ पहुंचे और मुख्यमंत्री एवं उनकी पत्नी का आभार व्यक्त किया।
सरदार कुदीप सिंह दीपी ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी इससे पूर्व भी गुरुद्वारा रातगढ़ साहिब की इमारत के निर्माण कार्य हेतु लगभग 42 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान कर चुके हैं। यह सहयोग गुरुद्वारा साहिब के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए महत्वपूर्ण रहा है।
इस अवसर पर सचिव गुर्जेन्ट सिंह, कुलदीप सिंह, भगत सिंह, लाल सिंह, हर्जिंदर सिंह, हरिंद्र सिंह, जग्गी सिंह, पृथ्वी सिंह, जसपाल सिंह, गुरमीत सिंह और बलविंद्र सिंह समेत कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में निरंतर सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में धार्मिक स्थलों का विकास और सामाजिक कल्याण की योजनाएं और अधिक सशक्त होंगी।