दैनिक जनवार्ता
शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के उन पेंशनरों को राज्य सरकार ने तोहफा दिया है, जिनकी उम्र 75 वर्ष की है। बताया जा रहा है की राज्य विद्युत बोर्ड के 75 वर्ष आयु के लगभग 3000 पेंशनर हैं। इन्हें नए वेतनमान का बकाया बढ़ा हुआ एरियर देने के लिए 44 करोड़ रूपये की राशि जारी की गई है। इसमें 9 करोड़ रूपये की राशि पहले ही जारी की जा चुकी है। जानकारी के मुताबिक प्रदेश के मुख्यमंत्री ने राज्य विद्युत बोर्ड के 75 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों को पूरा बकाया देने की घोषणा की थी। इसी के मद्देनजर मंगलवार को बोर्ड ने जनवरी 2016 के एरियर का 75 फीसदी बकाया पेंशनरों के खाते में डाल दिया है। इस बारे में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि सरकार के दिशा निर्देशों के मुताबिक बकाया राशि जारी कर दी गई है। इससे 75 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों को लाभ मिलेगा।
HP News : राज्य विद्युत बोर्ड के 75 वर्ष से अधिक आयु के 3000 पेंशनरों को बकाया एरियर का भुगतान
