Advertisement

Insta Love : इंस्टाग्राम से शादी तक पहुंची प्रेम कहानी, फिर दुल्हन ने दिया धोखा

दैनिक जनवार्ता
चंडीगढ़। जालंधर (पंजाब) के एक युवक को बारात सहित बिना दुल्हन के वापस लौटना पड़ा। जानकारी के मुताबिक जालंधर (पंजाब) के एक युवक की इंस्टाग्राम पर एक पंजाब की ही एक युवती के साथ दोस्ती हुई। बाद में दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। लिहाजा, दूल्हा पक्ष के लोगों को शादी की तारीख और मोगा (पंजाब) स्थित एक मैरिज पैलेस का पता दे दिया गया। युवक दूल्हा बनकर जब अपने परिजनों सहित करीब डेढ़ सौ बरातियों और बैंड बाजे के साथ मोगा पहुंचा तो वहाँ ऐसा कोई पैलेस ही नहीं था जो उन्हें बताया गया था और न ही दुल्हन पहुंची थी। इधर उधर भटकने के बाद बिना दुल्हन ही बारात सहित दूल्हे को वापस लौटना पड़ा। दूल्हा और दूल्हे के पिता ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। मामले में पुलिस जांच पड़ताल करके सच्चाई का पता लगाने की कोशिश कर रही है।