Advertisement

Sirmaur : पांवटा साहिब यमुना नदी में कूदने वाली युवती का शव 4 दिन बाद हुआ बरामद

दैनिक जनवार्ता
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब यमुना नदी में बीते मंगलवार को छलांग लगाने वाली युवती का शव शुक्रवार को बरामद कर लिया गया है। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर युवती के माता पिता भी पहुँच गए थे। मृतका की शिनाख्त 18 वर्षीय मोहिनी पुत्री विनोद कुमार, निवासी आगरा, उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है। शव मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। तहसीलदार ऋषभ शर्मा और पुलिस अधिकारी युवती के परिजनों को ढाँढस बंधाते रहे। बहरहाल, युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस उन कारणों का पता लगा रही है जिनकी वजह से युवती ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया। एसडीपीओ अदिति सिंह ने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि बीते मंगलवार को एक युवती ने यमुना नदी में छलांग लगा दी थी। कुछ प्रत्यक्षदर्शीयों ने उसे यमुना बैराज के पास बैठे देखा था। उसके नदी में छलांग लगाने के बाद कुछ सामान नदी किनारे बरामद हुआ था। स्थानीय गोताखोरों की सहायता से शुक्रवार को युवती का शव भी बरामद कर लिया गया।