Advertisement

HP News : सैनिक सम्मेलन में पुलिस महानिदेशक ने सुनी पुलिस जवानों की समस्याएं, समाधान के लिए जारी किए निर्देश

दैनिक जनवार्ता
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक अतुल वर्मा ने जिला मुख्यालय नाहन में बुधवार को सैनिक सम्मेलन में हिस्सा लिया और पुलिस जवानों की समस्याओं को सुना। उन्होंने पुलिस जवानों की समस्याओं के निवारण के लिए जरुरी दिशा निर्देश जारी किए। इस दौरान उन्होंने पुलिस जवानों को उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के थानों में रिक्त पदों को प्राथमिकता के साथ भरा जा रहा है। इस बीच उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को ईमानदारी और निष्ठापूर्वक निभाने के लिए प्रेरित किया। इसके उपरांत उन्होंने सेवानिवृत पुलिस कर्मचारियों के साथ भी बैठक की और उनकी समस्याओं के निवारण के लिए निर्देश जारी किए। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा, एसडीपीओ अदिति सिंह, विद्या चंद नेगी, मुकेश कुमार और डीएसपी मुख्यालय रमाकांत ठाकुर भी उपस्थित रहे।