Advertisement

Himachal News : शिमला की कंडा जेल में सजा काट रहा कैदी हुआ फरार, पुलिस ने 7 घंटे बाद धर दबोचा

🔴 DJN Himachal News
शिमला। जिला की कंडा जेल में दुष्कर्म मामले में सजा काट रहा कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। हालांकि, पुलिस चंद घंटों बाद उसे दबोचने में सफल रही। जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश निवासी 24 वर्षीय लवकुश कंडा जेल में दुष्कर्म मामले में सजा काट रहा है। शनिवार को उसे सामान्य जांच के लिए आईजीएमसी शिमला ले जाया जा रहा था। इस बीच तवी मोड़ के पास उक्त कैदी ने पेशाब करने का बहाना बनाया। पुलिस कर्मचारी उसको पेशाब कराने बाहर ले गए। इसी दौरान वह पुलिस कर्मियों को चकमा देकर जंगल की ओर भाग गया। पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ने की भरसक कोशिश की लेकिन वह भागने में सफल रहा। आनन फानन इसकी सूचना पुलिस थाना बालूगंज और उच्च अधिकारियों को दी गई। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी करके जंगल में सर्च अभियान चलाया और देर रात उसे धर दबोचा। एसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस की मुस्तैदी से फरार कैदी को जल्द पकड़ लिया गया। उसे रात 10 बजे गिरफ्तार किया गया।