Advertisement

न्यूज डायरी : 👉 यहां पढ़ें या सुनें हिमाचल प्रदेश से जुड़ी अन्य संक्षिप्त खबरें

न्यूज डायरी
दैनिक जनवार्ता
शिलाई (सिरमौर)। उपमंडल शिलाई के तहत एक बुजुर्ग पर दरात से हमला कर घायल कर दिया गया। उक्त बुजुर्ग को उपचार के लिए शिलाई अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया गया। सदर थाना नाहन में जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला जांच के लिए शिलाई पुलिस को सौंप दिया गया है।

मंडी। चंडीगढ़ मनाली नैशनल हाइवे पर पंडोह के समीप 9 मील के पास बीती रात करीब 3:00 भूस्खलन से सड़क अवरुद्ध हो गई। इससे सड़क के दोनों छोरों पर भारी जाम लग गया। करीब 8 घंटे बाद यातायात बहाल हो पाया। लोगों में एनएचएआई विभाग और कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है। आरोप है कि विभाग और कंपनी सड़क की देखरेख में भारी कोताही बरत रहे हैं, जिससे लोगों को दिक्कतें आ रही हैं।

शिमला। राजधानी शिमला में एक 90 वर्षीय बुजुर्ग की स्क्रब टायफस से मौत हो गई। प्रदेश में इस वर्ष स्क्रब टायफस से होने वाली ये पहली मौत है। बता दें कि हर वर्ष स्क्रब टायफस से कई मौतें होती हैं। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग समय समय पर एडवाइजरी जारी करता रहता है। जागरूकता अभियान भी चलाए जाते हैं।