दैनिक जनवार्ता
शिमला। राजधानी शिमला स्थित मौसम विभाग ने प्रदेश में आज भरी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे के दौरान पालमपुर में सबसे ज्यादा 128 एमएम बारिश हुई। भारी बारिश के चलते मलबा गिरने से 64 विभिन्न सड़कें पूरी तरह अवरुद्ध हो गई हैं।
236 ट्रांसफार्मर खराब होने से विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो रही है। 19 के करीब जलापूर्ति योजनाओं पर भी प्रभाव पड़ा है। इससे पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है।
राज्य के जिला मंडी में सबसे ज्यादा यानी 67 सड़कें अवरुद्ध हुई हैं। चंबा में 7 सड़कें और कांगड़ा, लाहौल स्पीति और शिमला में एक एक सड़क मलबा गिरने से बंद हुई हैं।
उधर, आईएमडी ने उत्तराखंड में आज और कल भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र और कर्नाटक में आज भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
हिमाचल, मध्य प्रदेश, बंगाल, उड़ीसा, मिजोरम, केरला और त्रिपुरा में येलो अलर्ट जारी किया है। रविवार यानी कल पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा और असम के लिए ऑरेंज और उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, त्रिपुरा, केरल, मिजोरम, तमिनाडू सहित पंजाब में येलो अलर्ट जारी किया है।