Advertisement

Himachal Politics : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने शेष दो लोकसभा सीटों पर भी घोषित किए प्रत्याशी, सभी अटकलों पर लगा विराम

दैनिक जनवार्ता
शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने लोकसभा की शेष दो सीटों पर भी प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। दो लोकसभा सीटों पर पहले ही उम्मीदवार घोषित किए जा चुके हैं। इसके साथ ही सारी अटकलों को भी विराम लग गया है।

कांग्रेस ने कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से पूर्व मंत्री आनंद शर्मा को मैदान में उतारा है। जबकि हमीरपुर से सतपाल रायजादा को टिकट दी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में आयोजित केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लोकसभा चुनाव-2024 के लिए हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई है। एआईसीसी के महा सचिव केसी वेणुगोपाल की तरफ से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस मंडी संसदीय क्षेत्र से विक्रमादित्य सिंह और शिमला संसदीय क्षेत्र से विनोद सुल्तानपुरी को प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। कांग्रेस ने आज शेष दो सीटों पर भी अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं।