Advertisement

Breaking News : लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से नवाजा गया, राष्ट्रपति मुर्मू ने स्वयं घर जा कर किया सम्मानित

लाल कृष्ण आडवाणी को मिला भारत रत्न, राष्ट्रपति मुर्मू ने खुद घर जा कर किया सम्मानित

दैनिक जनवार्ता
दिल्ली। देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं दिग्गज भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी को आज “भारत रत्न” से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति मुर्मू ने स्वयं आडवाणी के घर जा कर उन्हे देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया। इस दौरान उप राष्ट्रपति जगदीप धनकड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। शनिवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में स्वास्थ्य ठीक न होने पर आडवाणी नहीं जा सके थे।

बता दें कि राष्ट्रपति भवन में शनिवार को आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने देश की चार महान हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानित किया था। इसमें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर, देश के पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिंह राव, और चौधरी चरण सिंह और देश के प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन शामिल रहे। इन चारों हस्तियों को मरणोपरांत देश के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया। सरकार ने सभी को मरणोपरांत भारत रत्न देने का ऐलान किया था।