Advertisement

आज का पंचांग : 👉 यहां जानें आज का दिन, व्रत, त्यौहार, पंचांग

आज का हिंदू पंचाग

दैनिक जनवार्ता न्यूज
नाहन (सिरमौर) आज दिनांक 17 मार्च 2024, दिन रविवार, विक्रम संवत् 2080 है।

अयन – उत्तरायण, ऋतु – वसंत, मास – फाल्गुन और पक्ष – शुक्ल की अष्टमी तिथि है, जो रात्रि 9:52 बजे तक रहेगी। तत्पश्चात नवमी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। नक्षत्र मृगशिरा शाम 4:47 बजे तक रहेगा, तत्पश्चात आर्द्रा नक्षत्र होगा। योग आयुष्मान शाम 5:06 बजे तक होगा। तत्पश्चात सौभाग्य योग प्रारंभ हो जाएगा।

राहु काल शाम 5:19 बजे से 6:50 बजे तक रहेगा। सूर्योदय प्रातः 6:46 बजे और सूर्यास्त सांय 6:50 बजे होगा।
दिशा शूल – पश्चिम, ब्राह्म मुहूर्त – प्रातः 5:11 बजे से 5:59 बजे तक है। निशिता मुहूर्त रात्रि 12:24 बजे से 1:11 बजे तक माना जायेगा।
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:24 बजे से 01:11 बजे तक होगा।

व्रत पर्व विवरण : संत दादू दयाल जी की जयंती है।
ब्रह्म वैवर्त पुराण के ब्रह्म खंड 27.29-34 के अनुसार विशेष बात यह है कि अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है।