Advertisement

Haryana News : नायब सिंह सैनी होंगे हरियाणा के नए मुख्यमंत्री, शाम 5:00 बजे लेंगे शपथ

नायब सिंह सैनी होंगे हरियाणा के नए मुख्यमंत्री, आज शाम 5 बजे लेंगे शपथ, हरियाणा में बीजेपी ने फिर चौंका दिया

दैनिक जनवार्ता न्यूज
चंडीगढ़। हरियाणा में आज सुबह सियासी फेरबदल हुआ। अब नायाब सिंह सैनी हरियाणा के नए मुख्यमंत्री होंगे। वह आज मंगलवार शाम 5:00 बजे शपथ ग्रहण करेंगे। वह खट्टर की जगह मुख्यमंत्री पद संभालेंगे। इससे पहले सुबह खट्टर ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। खट्टर ने अपने पूरे कैबिनेट के साथ इस्तीफा दिया। इस के चलते हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन टूट गया है। इस बीच चंडीगढ़ में बीजेपी और निर्दलीय विधायकों के साथ बैठक हुई।निर्दलीय विधायकों ने मुख्यमंत्री खट्टर से मिलकर अपना समर्थन पेश किया है।