दैनिक जनवार्ता न्यूज
शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू की अगुवाई में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने बजट में हिमाचल प्रदेश पुलिस के जवानों की डाइट मनी में इजाफा करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
बता दें कि प्रदेश सरकार ने इस बार बजट में पुलिस जवानों की डाइट मनी बढ़ाकर ₹1000 कर दी है। प्रतिनिधि मंडल ने सरकार के इस फैसले को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि इससे पूर्व किसी भी सरकार ने इस तरह का प्रभावी कदम नहीं उठाया है।
बहरहाल, प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बजट में हिमाचल पुलिस की डाइट मनी को ढाई सौ रुपए से बढ़ाकर ₹1000 करने की घोषणा की है। इससे प्रदेश के 18000 पुलिसकर्मी लाभान्वित होंगे। इसके लिए सरकार को 16 करोड़ का अतिरिक्त भार पड़ेगा।