Advertisement

सिरमौर : जिला मुख्यालय नाहन के मंदिरों में भी रही राम नाम की धूम, विधायक ने टेका माथा।

दैनिक जनवार्ता न्यूज
नाहन (सिरमौर)। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दृष्टिगत सोमवार को जिला मुख्यालय नाहन के मंदिरों में भी पूजा अर्चना और भजन कीर्तन कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने सभी मंदिरों में माथा टेका और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। राधा कृष्ण मंदिर मण्डली की प्रधान सुमित्रा सिंगटा ने बताया कि 28 दिसंबर को मन्दिर में कलश स्थापित किया गया था। मंदिर में हर रोज भजन कीर्तन और राम नाम का पाठ निरंतर चल रहा है।
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में मण्डली की महिलाओं ने भव्य कीर्तन आयोजित किया और प्रसाद का भी वितरण किया गया। इस सुअवसर पर मन्दिर के पुजारी नरेंद्र कुमार शर्मा, मण्डली की उप प्रधान सुनीता देवी और सचिव सरला धीमान सहित मण्डली की अन्य महिलाएं भी उपस्थित रही।