Advertisement

चीन में चल रही एशियाई खेलों में भारत का शानदार मेडल शतक। क्रिकेट मैच में भी जीत लिया स्वर्ण पदक।

दैनिक जनवार्ता ब्यूरो
एशियाई खेल अपडेट 07 अक्तूबर। चीन में चल रही एशियाई खेलों के 14वें दिन भारत ने इतिहास रच दिया। भारत ने मेडल जीतने में शतक पूरा कर लिया है। अब तक की एशियाई खेलों में भारत को 26 स्वर्ण, 35 रजत और 40 कांस्य पदक प्राप्त हो चुके हैं। ये भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन है। क्रिकेट, कबड्डी, हॉकी, तीरंदाजी और कुश्ती के मुकाबले भारत के लिहाज से अहम रहे हैं। इधर क्रिकेट मैच में भारत का मुकाबला अफगानिस्तान के साथ होना था लेकिन खराब मौसम के कारण मैच रदद् हो गया। इसके साथ ही भारत को बिना खेले ही क्रिकेट में स्वर्ण पदक हासिल हो गया। बताया जा रहा है कि अफगानिस्तान की अपेक्षा भारत को उच्च वरीयता के कारण स्वर्ण पदक मिला। अफगानिस्तान की टीम को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। इससे पूर्व बांग्लादेश की टीम ने पाकिस्तान को हराकर कांस्य पदक जीता था।