Advertisement

स्वास्थ्य : जिला सिरमौर में मार्च माह में यहां 👉 लगेंगे परिवार नियोजन कैंप

दैनिक जनवार्ता नेटवर्क
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमिताभ जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला सिरमौर में मार्च 2025 में विशेष परिवार नियोजन कैंप आयोजित किए जायेंगे।

इनमें स्थाई परिवार नियोजन के अतिरिक्त सीसी/ओपी/आईयूडी, प्रजनन स्वास्थ्य जांच इत्यादि सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

उन्होंने बताया कि ये कैम्प सिविल अस्पताल सराहां में 4 मार्च को कैंप का आयोजन होगा। सिविल अस्पताल शिलाई में 11 मार्च और सिविल अस्पताल राजगढ़ में 17 मार्च को आयोजित किया जाएगा।

इसके अलावा सिविल अस्पताल ददाहू में 22 मार्च और सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में 6, 13, 20 और 27 मार्च को आयोजित किए जाएंगे।