Advertisement

HP Weather : प्रदेश में दो दिन मौसम रहेगा खराब, बारिश और बर्फबारी की संभावना

दैनिक जनवार्ता
शिमला। प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप बना हुआ है। मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर के साथ साथ घना कोहरा भी पड़ रहा है। शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने 11 और 12 जनवरी को बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 12 जनवरी को शीतलहर का प्रकोप बढ़ने के आसार जताये जा रहे हैं। ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। प्रदेश के मैदानी और कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने के कारण दिक्कतें बढ़ी हुई हैं। दूसरी ओर बर्फबारी की संभावना के मद्देनज़र प्रदेश में पर्यटन कारोबार को पँख लगने शुरू हो गए हैं। प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।