Advertisement

Himachal News : जिला कांगड़ा में दो लोगों ने की आत्महत्या, पुलिस मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई में जुटी

🔴📰DJN Himachal News
कांगड़ा। जिला कांगड़ा के पालमपुर से दो आत्महत्या के मामले सामने आए हैं। एक मामले में महिला, तो दूसरे मामले में पुरुष ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। जानकारी के मुताबिक पालमपुर के बंदला क्षेत्र में किराए के मकान में रह रही एक महिला ने फंदा लगा लिया। मृतका की शिनाख्त मीरा देवी, निवासी चैनपुर, जिला चंपारण, बिहार के तौर पर हुई है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। दूसरी घटना कंडबाड़ी क्षेत्र में हुई। एक संस्था के संचालक ने स्टोर रूम में फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली। मृतक की शिनाख्त शशांक, निवासी मुंडेर, तहसील बैजनाथ के तौर पर हुई है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। लिहाजा मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी पालमपुर लोकेंद्र सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि उक्त दोनों मामलों में आगामी अन्वेषण जारी है।