Advertisement

दुखद : श्रम एवं रोजगार अधिकारी जितेंद्र बिंद्रा का आकस्मिक निधन, विभाग और शहर में छाया शोक

DJN/नाहन (सिरमौर)। जिला सोलन के बद्दी में कार्यरत श्रम एवं रोजगार अधिकारी जितेंद्र बिंद्रा का आकस्मिक निधन हो गया है। उन्होंने पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ा। बताया जा रहा है कि बिंद्रा डेंगू से पीड़ित थे। उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया था। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके आकस्मिक निधन की खबर से नाहन शहर में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि जितेंद्र बिंद्रा बतौर श्रम एवं रोजगार अधिकारी पहले नाहन में कार्यरत थे। उनका हाल ही में सोलन जिला के बद्दी में स्थानांतरण हुआ था। बिंद्रा अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं।