Advertisement

Sirmaur : हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस कालाअंब में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस

कालाअंब (सिरमौर)। हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस कालाअंब में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं शतरंज, कैरम, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, रस्सा कसी, 100 मीटर दौड़, बास्केटबॉल और क्रिकेट का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में संस्थान के छात्र व छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। बतौर मुख्य अतिथि संस्थान के चेयरमैन रजनीश बंसल ने इन प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। क्रिकेट प्रतियोगिता में फार्मेसी तृतीय व चतुर्थ वर्ष के छात्रों की टीम ने विजय प्राप्त की। 100 मीटर की दौड़ में फार्मेसी द्वितीय वर्ष के छात्र राघव और फार्मेसी प्रथम वर्ष की छात्रा वंशिका ने पहला स्थान हासिल किया। रस्सा कसी प्रतियोगिता में फार्मेसी अंतिम वर्ष की छात्राओं ने सफलता प्राप्त की। बैडमिंटन (एकल) में प्रिया और देवांश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बैडमिंटन (युगल) में पारस व पुलकित ने प्रथम स्थान हासिल किया। टेबल टेनिस में देवांश, शतरंज में दीक्षा और देवांश, बास्केट बॉल में युवराज एवं टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। फार्मेसी कॉलेज के प्रधानाचार्य डा.आरबी शर्मा ने बताया कि छात्रों में सद्भावना और खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खेल हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग हैं। इस मौके पर संस्थान के वाइस चेयरमैन विकास बंसल, सीईओ मन्नत बंसल सहित अन्य अध्यापक भी मौजूद रहे।