दैनिक जनवार्ता
ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने कल रात एक पुलिस कर्मी को 3000 रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक रिश्वत लेने वाला पुलिस कर्मी ऊना जिले के हरौली थाने में बतौर सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) तैनात था। उक्त आरोपी एएसआई पर एक केस के एवज में हरौली, ऊना के एक व्यक्ति से रिश्वत लेने का आरोप है। उक्त व्यक्ति ने इसकी शिकायत विजिलेंस से की थी।
इसके बाद विजिलेंस टीम ने एएसआई को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया और बीती रात को आरोपी को पुलिस थाने में ही रंगे हाथ रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार किया।
Himachal Crime : जिला ऊना में एएसआई रिश्वत लेते गिरफ्तार, एक केस के एवज में ली थी रिश्वत
