Advertisement

आज का पंचांग : 👉 जानें आज के पंचाग, तिथि, व्रत और त्यौहार के बारे में

आज का हिंदू पंचाग

दैनिक जनवार्ता न्यूज
नाहन (सिरमौर) आज दिनांक – 15 मार्च 2024, दिन – शुक्रवार, विक्रम संवत् – 2080 है।

अयन – उत्तरायण, ऋतु – वसंत, मास – फाल्गुन और पक्ष – शुक्ल की तिथि षष्ठी है, जो रात्रि 10:09 बजे तक रहेगी। तत्पश्चात सप्तमी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। नक्षत्र – कृतिका शाम 04:08 बजे तक तत्पश्चात रोहिणी नक्षत्र होगा। विष्कंभ योग रात्रि 7:46 बजे तक होगा। तत्पश्चात प्रीति योग प्रारंभ हो जाएगा।

राहु काल – सुबह 11:18 बजे से दोपहर 12:49 बजे तक रहेगा। सूर्योदय प्रातः 6:48 बजे और सूर्यास्त सांय 6:49 बजे होगा।
दिशा शूल – पश्चिम, ब्राह्म मुहूर्त – प्रातः 5:12 बजे से 6:00 बजे तक है। निशिता मुहूर्त रात्रि 12:24 बजे से 01:12 बजे तक माना जायेगा।
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:25 बजे से 01:13 बजे तक होगा।

व्रत पर्व विवरण : आचार्य सुंदर साहेब (सच्चिदानंद संप्रदाय) पुण्यतिथि है।
विशेष बात यह है कि षष्ठी को नीम के पत्ते चबाना या दातुन करना वर्जित है।