Advertisement

दिल्ली : प्रधानमंत्री मोदी ने किया सबसे लंबे केबल पुल सुदर्शन सेतु का उद्घाटन

प्रधानमंत्री ने सबसे लंबे केबल पुल सुदर्शन सेतु का किया उद्घाटन, द्वारकाधीश मन्दिर में पूजा की

दैनिक जनवार्ता न्यूज
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी अपने गृह राज्य गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर है। आज सुबह वह द्वारका मंदिर पहुँचे और पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने नवनिर्मित सुदर्शन सेतु का उद्घाटन किया।

इस दौरान उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल भी मौजूद रहे। लगभग 980 करोड़ रूपए की लागत से बना ये केबल सेतु ओखा मुख्य भूमि को बेट द्वारका द्वीप से जोड़ता है। सुदर्शन सेतु देश का सबसे लंबा केबल पुल है। इसकी लंबाई 2.32 किलोमीटर है। इस पुल का शिलान्यास 2017 में प्रधानमंत्री ने ही किया था।

आज प्रधानमंत्री गुजरात में अलग अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे और 50, 250 करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इनमें स्वास्थ्य, सड़क, रेल ऊर्जा, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, पर्यटन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल है।