शास्त्रीय परंपरा के अनुसार राम मंदिर में राग सेवा का आज से होगा आयोजन, भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
दैनिक जनवार्ता न्यूज
अयोध्या धाम। अयोध्या में आज से नव्य राम मंदिर में राग सेवा का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन की व्यवस्था भगवान के समक्ष गुडी मंडप में किया जाएगा। इसमें 45 दिन तक देश के विभिन्न भागों और कला परम्पराओं के 100 से अधिक जाने माने शास्त्रीय कलाकार श्री राम लला के श्रीचरणों में अपनी राग सेवा अर्पित करेंगे। मंदिर न्यास की तरफ से इस कार्यक्रम के संयोजक यतींद्र मिश्र हैं।
प्राण प्रतिष्ठा के अगले दिन से ही मंदिर में राम लला के दर्शनों के लिए भक्तों की भारी भीड़ जुट रही है। श्रद्धालु दिल खोलकर दान भी कर रहे हैं। देश दुनिया के श्रद्धालुओं ने आराध्य के नव्य मंदिर में विराजमान होने की खुशी में 3.17 करोड़ रूपए की राशि समर्पित की है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही दर्शनों के लिए भक्तों का उत्साह इतना अधिक है कि परिवहन सेवाएं तक पूरी नहीं हो पा रही हैं। व्यवस्था कारणों से जो लोग प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नहीं पहुंच पाए थे वो लोग भी अब अयोध्या पहुंचने लगे हैं।