दैनिक जनवार्ता न्यूज/DJN
शिमला। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय दीपकमल चक्कर में शिमला संसदीय क्षेत्र की बैठक हुई।

शिमला संसदीय क्षेत्र की बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता।
बैठक में पार्टी से जुड़े विषयों और आगामी कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई और रूपरेखा बनाई गई।
इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा और पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।