Home शिक्षा त्रिलोकपुर स्कूल को वी-गार्ड इंडस्ट्रीज की बड़ी सौगात, CSR के तहत बनवाए 3 नए क्लासरूम

त्रिलोकपुर स्कूल को वी-गार्ड इंडस्ट्रीज की बड़ी सौगात, CSR के तहत बनवाए 3 नए क्लासरूम

by Dainik Janvarta
0 comment

वी-गार्ड इंडस्ट्रीज की पहल से त्रिलोकपुर स्कूल को मिले तीन नए क्लासरूम, कंपनी अधिकारियों ने किया लोकार्पण

सीएसआर के तहत हुआ निर्माण, विद्यार्थियों को मिलेगी बेहतर शैक्षणिक सुविधा; सैन वाला और सराहा स्कूल में भी पहले करवा चुकी है विकास कार्य

कालाअंब (सिरमौर)। ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए उद्योग जगत की भागीदारी लगातार अहम साबित हो रही है। इसी कड़ी में वी-गार्ड इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने त्रिलोकपुर स्कूल को तीन नए कक्षा कक्षों की सौगात देकर शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूती प्रदान की है।

कंपनी की ओर से कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, त्रिलोकपुर में तीन नए कक्षा कक्षों का निर्माण करवाया गया है। शनिवार को कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी एसएस मेहता ने नवनिर्मित कक्षा कक्षों का विधिवत लोकार्पण कर इन्हें विद्यालय प्रशासन को सौंप दिया।

इन नए कमरों के उपलब्ध होने से विद्यालय में कक्षाओं के संचालन के लिए अतिरिक्त स्थान मिलेगा। साथ ही विद्यार्थियों को बेहतर और सुविधाजनक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाने में भी मदद मिलेगी।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रिया तोमर ने स्कूल के लिए तीन नए कक्षा कक्षों का निर्माण करवाने पर वी-गार्ड इंडस्ट्रीज के प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस पहल को विद्यालय की आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान बताया।

गौरतलब है कि वी-गार्ड इंडस्ट्रीज लिमिटेड पिछले कई वर्षों से सीएसआर गतिविधियों के माध्यम से शिक्षा, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय समुदाय के विकास से जुड़े कार्यों में योगदान दे रही है। कंपनी ने इससे पहले भी क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कदम उठाए हैं।

इसी क्रम में पिछले वर्ष कंपनी की ओर से सैन वाला स्कूल में दो नए कक्षा कक्षों का निर्माण करवाया गया था। इसके अलावा जनोट स्कूल, सराहा में विद्यालय भवन के नवीनीकरण का कार्य भी करवाया गया था।

कंपनी की इन पहलों से ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को बढ़ावा मिल रहा है। इससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध करवाने के साथ ही स्कूलों की अधोसंरचना को मजबूत करने में भी मदद मिल रही है।

इस मौके पर कंपनी के एचआर मैनेजर परवीन सैनी, विद्यालय के प्रवक्ता योगराज सिंह, एसएमसी प्रधान पवन भारद्वाज, कमलेश, जस्वीर सिंह सहित अन्य अध्यापक मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.