कालाअंब में दुकान की आड़ में शराब बेचने का आरोप, महिला के कब्जे से 8 बोतलें बरामद
मोगीनंद में नायरा होटल के साथ स्थित खोखे पर पुलिस की दबिश, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के मोगीनंद में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला के कब्जे से देशी शराब की 8 बोतलें बरामद की हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक खोखे में शराब बेचने का धंधा किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, 27 नवंबर को पुलिस थाना कालाअंब की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि तोता देवी पुत्री बंसी राम निवासी गांव सलानी, डाकघर सैनवाला, तहसील नाहन, जिला सिरमौर मोगीनंद में नायरा होटल के साथ खोखा चलाती है और वहां शराब बेचने का काम करती है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर खोखे के समीप महिला की तलाशी ली। इस दौरान उसके कब्जे से देशी शराब की कुल 8 बोतलें बरामद की गईं।
पुलिस ने महिला के खिलाफ पुलिस थाना कालाअंब में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी जांच जारी है।
