Home क्राइम 11 साल पुराने मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार! सिरमौर पुलिस ने यमुनानगर से दबोचा उद्घोषित अपराधी

11 साल पुराने मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार! सिरमौर पुलिस ने यमुनानगर से दबोचा उद्घोषित अपराधी

by Dainik Janvarta
0 comment

सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 11 साल पुराने मामले में उद्घोषित अपराधी यमुनानगर से गिरफ्तार

रेणुकाजी थाने में दर्ज वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के मामले में आरोपी था फरार, PO सेल नाहन ने दबोचा

नाहन (सिरमौर)। सिरमौर पुलिस की पीओ सेल नाहन की टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे एक उद्घोषित अपराधी को हरियाणा के यमुनानगर से गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्ष 2015 में दर्ज एक आपराधिक मामले में अदालत द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल राणा पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी मकान नंबर 177, अमरपुरी कॉलोनी, अमर मार्केट, सिसोली रोड, जिला यमुनानगर, हरियाणा के रूप में हुई है।

आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना रेणुकाजी में अभियोग संख्या 35/15 दिनांक 19 जुलाई 2015 को IPC की धारा 353, 332 और 34 के अलावा वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम की धारा 38-J एवं 51 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में अदालत ने उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया था।

पीओ सेल नाहन की टीम ने कार्रवाई करते हुए 27 नवंबर 2026 को आरोपी को यमुनानगर (हरियाणा) से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.