Home क्राइम सिरमौर: गाय के पानी पीने पर पड़ोसियों में बवाल! दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए मारपीट के आरोप

सिरमौर: गाय के पानी पीने पर पड़ोसियों में बवाल! दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए मारपीट के आरोप

by Dainik Janvarta
0 comment

माजरा में गाय को पानी पिलाने को लेकर पड़ोसियों में विवाद, दोनों पक्षों ने दर्ज करवाई मारपीट की शिकायत

गाय के पानी पीने को लेकर शुरू हुई कहासुनी ने लिया मारपीट का रूप, दोनों परिवारों के बीच बढ़ा विवाद।

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए मारपीट के आरोप, महिलाओं सहित कई लोगों के नाम शिकायत में शामिल।

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के माजरा थाना क्षेत्र की गुज्जर कॉलोनी में पानी को लेकर पड़ोसियों के बीच हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस थाना माजरा में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने दोनों शिकायतों के आधार पर अलग-अलग मामले दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार नेक बीबी पत्नी सरवर अली निवासी गुज्जर कॉलोनी, नौरंगाबाद ने शिकायत दर्ज करवाई कि 25 नवंबर को उसकी पड़ोस में रहने वाली रुकसाना पत्नी मोहम्मद रफीक ने गुज्जर कॉलोनी के जंगल में उसके साथ मारपीट की। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इस दौरान उसके साथ गाली-गलौज भी की गई और धमकियां दी गईं।

दूसरे पक्ष ने भी लगाए मारपीट के आरोप

वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से रुकसाना पत्नी मोहम्मद रफीक ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। रुकसाना के अनुसार 25 नवंबर को वह घर के बाहर खुले स्थान पर कपड़े धो रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली नेक बीबी की गाय उसके पास पानी पीने के लिए आ गई।

रुकसाना ने शिकायत में बताया कि पानी को लेकर दोनों परिवारों के बीच पहले से ही बोलचाल बंद थी। उसने नेक बीबी के बेटे सलीम को गाय वहां से ले जाने के लिए कहा। आरोप है कि इस बात पर नेक बीबी और उसका बेटा सलीम उसके पास आए और उसके साथ मारपीट करने लगे।

रुकसाना का यह भी आरोप है कि जब वह वहां से बचकर अपने घर की तरफ जाने लगी तो सम्मा की दोनों बेटियों फातिमा और मरिया ने भी उसे रोककर उसके साथ मारपीट की।

दोनों शिकायतों पर पुलिस कर रही जांच

एक ही घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग शिकायतें दर्ज करवाए जाने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.