Home क्राइम राजगढ़ में घास काटने को लेकर खूनी संघर्ष! एक ही परिवार के दो पक्ष भिड़े, दोनों ने दर्ज करवाए केस

राजगढ़ में घास काटने को लेकर खूनी संघर्ष! एक ही परिवार के दो पक्ष भिड़े, दोनों ने दर्ज करवाए केस

by Dainik Janvarta
0 comment

राजगढ़ में घास काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद, दोनों ने दर्ज करवाए क्रॉस केस

जमीन और घासनी को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट और पत्थरबाजी तक पहुंचा।

एक ही परिवार के दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए मारपीट के आरोप, पुलिस ने दर्ज किए अलग-अलग मामले।

राजगढ़ (सिरमौर)। जिला सिरमौर के राजगढ़ क्षेत्र में घासनी में घास काटने को लेकर एक ही परिवार के सदस्यों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस थाना राजगढ़ में शिकायत दर्ज करवाई गई है।

पुलिस को दी शिकायत में जौला गांव की रीना देवी पत्नी संदीप ने आरोप लगाया कि 25 नवंबर को उसकी बेटी स्वीटी और पति संदीप घास काटने के लिए घासनी में गए थे। इसी दौरान दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उसका ससुर बेली राम, देवर और परिवार के अन्य सदस्य वहां पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान जमीन और घास काटने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। रीना देवी के अनुसार उसके ससुर और अन्य लोगों ने पत्थर फेंके तथा उनके साथ मारपीट भी की।

वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से बेली राम पुत्र स्वर्गीय साल्कू राम निवासी जौला ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। उसने आरोप लगाया कि वह अपने बेटों अंदीप और विपिन के साथ घर के पास स्थित घासनी में घास काट रहा था। इसी दौरान उसका बड़ा बेटा संदीप, बहू रीना, पत्नी राधा और पोती स्वीटी वहां पहुंचे तथा उनकी तरफ पत्थर फेंकने लगे।

बेली राम के अनुसार जब उसने पत्थर फेंकने का कारण पूछा तो संदीप ने घासनी में उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसके बेटे विपिन के साथ भी मारपीट की गई।

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर अलग-अलग मामले दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.