Home दुर्घटना पांवटा साहिब में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक से टकराई बाइक, एक युवक की मौत

पांवटा साहिब में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक से टकराई बाइक, एक युवक की मौत

by Dainik Janvarta
0 comment

पुल के बीचोंबीच तेज रफ्तार बाइक आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक की जान चली गई, जबकि दूसरा व्यक्ति भी हादसे में घायल हुआ।

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा 24 नवंबर की रात करीब 8 बजे उस समय हुआ, जब कुल्हाल की ओर से आ रही एक बाइक पुल पर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, कुंजा मतरालियों निवासी विनित खान अपने चाचा नफीस के साथ निजी काम से बद्रीपुर आया था। दोनों मोटरसाइकिल पर बाबा अजीज सिंह चौक से कुल्हाल होते हुए अपने घर लौट रहे थे।

इसी दौरान जब वे पुल के बीच पहुंचे तो कुल्हाल की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने आगे चल रहे ट्रक को उसकी ड्राइवर साइड से पीछे की ओर जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक पर सवार दोनों युवक मोटरसाइकिल समेत सड़क पर गिर गए और उन्हें काफी चोटें आईं।

शिकायतकर्ता के अनुसार, हादसे में शामिल बाइक का नंबर HP17B760 तथा ट्रक का नंबर HR69D2442 था। बाइक चालक की पहचान बबलू और उसके पीछे बैठे व्यक्ति की पहचान दीपक के रूप में हुई, जबकि ट्रक चालक का नाम सावन बताया गया है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बाइक चालक बबलू तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। हादसे में बबलू की मौत हो गई। पुलिस थाना पांवटा साहिब में मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.