Home क्राइम यमुना नदी में अवैध खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रेत-बजरी से भरे 3 ट्रैक्टर पकड़े

यमुना नदी में अवैध खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रेत-बजरी से भरे 3 ट्रैक्टर पकड़े

by Dainik Janvarta
0 comment

यमुना नदी में सरकारी जमीन से रेत-बजरी चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर अवैध खनन में जुटे तीन ट्रैक्टरों को पकड़ लिया।

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत यमुना नदी में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन ट्रैक्टर चालकों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। पुलिस ने तीनों ट्रैक्टरों को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 24 नवंबर को पुलिस चौकी सिंघपुरा की टीम श्री बाला सुंदरी मंदिर चौक के पास गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि यमुना नदी में भीमावाला-भंगानी के पास नवनिर्मित पुल के नजदीक सरकारी जमीन पर अवैध खनन किया जा रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां एक ट्रैक्टर ट्रॉली और दो अन्य ट्रैक्टरों की लिफ्टेड बकेट में रेत, बजरी और पत्थरों का मिश्रण भरा जा रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों चालकों को मौके पर काबू कर लिया।

पकड़े गए वाहनों में ट्रैक्टर नंबर UK16CA4013 सहित दो बिना नंबर प्लेट वाले ट्रैक्टर शामिल हैं। पुलिस ने ट्रैक्टर UK16CA4013 के चालक इरफान, जबकि बिना नंबर प्लेट वाले अन्य दो ट्रैक्टरों के चालक रवि कुमार और सादिक, तीनों निवासी भीमावाला, विकासनगर (देहरादून), को अवैध खनन करते हुए पाया।

पुलिस के मुताबिक, तीनों चालक मौके पर खनन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या अनुमति पेश नहीं कर सके। आरोप है कि वे यमुना नदी की सरकारी भूमि से रेत, बजरी और पत्थरों का मिश्रण चोरी कर रहे थे। इस संबंध में पुलिस थाना पुरुवाला में मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.