Home क्राइम कालाआंब में चिट्टा तस्करी का बड़ा खुलासा! पंजाब का सप्लायर 45.77 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार

कालाआंब में चिट्टा तस्करी का बड़ा खुलासा! पंजाब का सप्लायर 45.77 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार

by Dainik Janvarta
0 comment

कालाआंब चिट्टा तस्करी मामले में पंजाब का सप्लायर गिरफ्तार, 45.77 ग्राम हेरोइन बरामद

पहले पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम, पुलिस ने कार्रवाई कर दबोचा।


मामले में अब तक कुल 57.31 ग्राम चिट्टा बरामद, आरोपी 30 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर।

कालाआंब (सिरमौर)। जिला सिरमौर पुलिस ने चिट्टा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना कालाआंब पुलिस ने पंजाब के तरनतारन निवासी 33 वर्षीय रसाल सिंह उर्फ शालू को 45.77 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 30 नवंबर 2026 तक पुलिस हिरासत रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना कालाआंब में 20 नवंबर 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मुकदमा नंबर 156/26 दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11.54 ग्राम चिट्टा बरामद किया था।

मामले की जांच के दौरान पुलिस हिरासत रिमांड पर चल रहे आरोपी सुनील कुमार से पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने चिट्टे की सप्लाई से जुड़े व्यक्ति के रूप में रसाल सिंह उर्फ शालू का नाम बताया। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 45.77 ग्राम हेरोइन बरामद की।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रसाल सिंह उर्फ शालू (33) पुत्र छिन्दा सिंह निवासी गांव मानेकी, डाकघर बल्टोहा, तहसील पट्टी, जिला तरनतारन (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर चिट्टा सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य संभावित लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। मामले में आगामी जांच जारी है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.