Home खेल सिरमौर की बेटी स्नेहा का कमाल! राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए हिमाचल टीम में चयन

सिरमौर की बेटी स्नेहा का कमाल! राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए हिमाचल टीम में चयन

by Dainik Janvarta
0 comment

राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगी कोटड़ी की स्नेहा, हिमाचल टीम में हुआ चयन

सिरमौर की बेटी ने खेल के मैदान में हासिल की बड़ी उपलब्धि, 25 नवंबर से पंजाब में होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप में करेंगी प्रदेश का प्रतिनिधित्व

पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला सिरमौर के कोटड़ी गांव की बेटी स्नेहा कुमारी ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर खेल जगत में एक नई उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन हिमाचल प्रदेश की जूनियर गर्ल्स हैंडबॉल टीम में हुआ है। अब स्नेहा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

स्नेहा कुमारी गांव कोटड़ी निवासी हेमराज की बेटी हैं। उनका चयन 25 से 29 नवंबर 2026 तक मस्तुआना साहिब, संगरूर (पंजाब) में आयोजित होने वाली 48वीं जूनियर गर्ल्स नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए किया गया है। हिमाचल प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष देसराज ठाकुर की ओर से जारी आधिकारिक पत्र के माध्यम से उनके चयन की सूचना दी गई है।

स्नेहा के राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होने की खबर से उनके परिवार, गांव कोटड़ी और आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और सम्मान की बात बताते हुए स्नेहा की उपलब्धि की सराहना की है।

उनके चयन पर कोच धर्मेंद्र चौधरी, नरेंद्र, अक्षित सहित हिमाचल प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारियों तथा सिरमौर हैंडबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा और सचिव हुकुम शर्मा ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि स्नेहा ने अपनी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण से यह मुकाम हासिल किया है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि स्नेहा राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी बेहतरीन प्रदर्शन करेंगी और हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ जिला सिरमौर का नाम रोशन करेंगी। क्षेत्रवासियों ने भी उन्हें आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.