Home प्रशासन सिरमौर: बिजली बिल नहीं भरा तो कटेगा कनेक्शन! 572 उपभोक्ताओं को नोटिस, जेई को मिले आदेश

सिरमौर: बिजली बिल नहीं भरा तो कटेगा कनेक्शन! 572 उपभोक्ताओं को नोटिस, जेई को मिले आदेश

by Dainik Janvarta
0 comment

बागथन में बिजली बिल जमा न करवाने वालों पर गिरेगी गाज, 572 उपभोक्ताओं को नोटिस के बाद कनेक्शन काटने के आदेश

सिरमौर के बागथन विद्युत उपमंडल में 1.12 करोड़ रुपये की बिजली बिल राशि बकाया, जेई को डिस्कनेक्शन की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश

नाहन (सिरमौर)। बिजली का बिल लंबे समय से जमा नहीं करवाना अब उपभोक्ताओं को भारी पड़ सकता है। सिरमौर जिले के बागथन विद्युत उपमंडल में बिजली बोर्ड ने बकाया बिलों की वसूली के लिए सख्त रुख अपना लिया है। नोटिस जारी करने के बावजूद भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

बागथन विद्युत उपमंडल में घरेलू और व्यावसायिक श्रेणी के उपभोक्ताओं पर बिजली बिलों के रूप में कुल 1 करोड़ 12 लाख रुपये की राशि बकाया है। बोर्ड की ओर से बकाया राशि की वसूली के लिए पहले चरण में 572 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए गए थे। इसके बावजूद जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने बिलों का भुगतान नहीं किया है, उनके खिलाफ अब अगली कार्रवाई की जाएगी।

बिजली बोर्ड ने इस संबंध में संबंधित कनिष्ठ अभियंताओं (जेई) को बिजली कनेक्शन काटने के आदेश जारी कर दिए हैं। ऐसे में बकाया बिल जमा नहीं करवाने वाले उपभोक्ताओं पर कभी भी कार्रवाई हो सकती है।

जानकारी के अनुसार बागथन विद्युत उपमंडल के अंतर्गत कुल 4557 बिजली उपभोक्ता पंजीकृत हैं। इनमें घरेलू और व्यावसायिक दोनों श्रेणियों के उपभोक्ता शामिल हैं। बोर्ड ने पहले बकायेदारों को नोटिस देकर भुगतान का अवसर दिया था। इसके बाद कुछ उपभोक्ताओं ने अपनी बकाया राशि जमा भी करवा दी, लेकिन अभी भी बड़ी रकम लंबित है।

बागथन विद्युत उपमंडल के सहायक अभियंता केपी सिंह ने बकाया बिल वाले उपभोक्ताओं से जल्द से जल्द भुगतान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कनेक्शन काटने के आदेश जारी हो चुके हैं। ऐसे में जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक बिल जमा नहीं करवाए हैं, वे बिना देरी किए अपनी देनदारी चुका दें। कनेक्शन कटने की स्थिति में होने वाली असुविधा के लिए संबंधित उपभोक्ता स्वयं जिम्मेदार होंगे।

मोबाइल पर बिल का मैसेज नहीं आता तो अपनाएं यह तरीका

सहायक अभियंता ने उन उपभोक्ताओं को भी जरूरी जानकारी दी है, जिन्हें मोबाइल फोन पर बिजली बिल का मैसेज प्राप्त नहीं होता। ऐसे उपभोक्ता हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड (HPSEB) की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से अपना बिजली बिल देख सकते हैं और ऑनलाइन भुगतान भी कर सकते हैं।

इसके अलावा उपभोक्ता बागथन स्थित बिजली बोर्ड कार्यालय में संपर्क कर अपना मोबाइल नंबर अपडेट करवा सकते हैं। इससे भविष्य में बिजली बिल जारी होने पर उन्हें मोबाइल पर नियमित रूप से सूचना मिलती रहेगी।

बिजली बोर्ड ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अंतिम समय का इंतजार करने के बजाय जल्द अपना बकाया बिल जमा करवाएं, ताकि बिजली कनेक्शन कटने की नौबत न आए और बाद में बिजली आपूर्ति दोबारा बहाल करवाने के लिए अतिरिक्त परेशानी न उठानी पड़े।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.