
सोलन के ज्वैलर्स दे रहे नौकरी का मौका, 10 पदों पर भर्ती के लिए 26 नवंबर को इंटरव्यू
10वीं पास युवाओं के लिए रोजगार पाने का अवसर, राजगढ़ में सुबह 10:30 बजे से होगा कैंपस इंटरव्यू
नाहन, 23 नवंबर। निजी क्षेत्र में रोजगार की तलाश कर रहे सिरमौर के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। वर्मा ज्वैलर्स, अप्पर बाजार सोलन में फील्ड मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के 10 पदों को भरने के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जा रहे हैं। इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 26 नवंबर को उप रोजगार कार्यालय राजगढ़ में होने वाले साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
जिला रोजगार अधिकारी देविन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी की ओर से प्रोडक्शन सेल्स एवं मार्केटिंग के कार्यों के लिए फील्ड मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव की भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है। वहीं, आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 22 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को 12,750 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त अन्य भत्ते भी देय होंगे। कैंपस इंटरव्यू 26 नवंबर, 2026 को सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक उप रोजगार कार्यालय राजगढ़ में आयोजित किया जाएगा।
इच्छुक उम्मीदवारों को साक्षात्कार में शामिल होने के लिए अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्थायी हिमाचली प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो और अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे।
जिला रोजगार अधिकारी ने स्पष्ट किया कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार मोबाइल नंबर 9816400454 पर संपर्क कर सकते हैं।
