
सिरमौर में नौकरी का मौका: हेल्पर के 50 पदों पर होगी भर्ती, 25 नवंबर को नाहन में इंटरव्यू
10वीं और 12वीं पास युवा कर सकते हैं आवेदन, चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगा 12,750 रुपये मासिक वेतन
नाहन, 23 नवंबर। जिला सिरमौर के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का अच्छा अवसर है। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब की एक निजी कंपनी में हेल्पर के 50 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 25 नवंबर को जिला रोजगार कार्यालय नाहन में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर देविन्द्र कुमार ने बताया कि मैसर्स इस्कॉन रेमेडीज, गांव ओगली, नाहन रोड, कालाअंब की ओर से हेल्पर के 50 पदों को भरने के लिए यह भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थी 25 नवंबर, 2026 को सुबह 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय नाहन में पहुंचकर इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं या 12वीं पास निर्धारित की गई है। वहीं, आवेदन करने वाले युवाओं की आयु 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
ये दस्तावेज लाना जरूरी
कैंपस इंटरव्यू में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ 10वीं/12वीं के शैक्षणिक प्रमाणपत्र, स्थायी हिमाचली प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो और अन्य संबंधित दस्तावेज लाने होंगे।
12,750 रुपये मिलेगा मासिक वेतन
चयनित अभ्यर्थियों को 12,750 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त नियमानुसार अन्य भत्तों की सुविधा भी मिलेगी। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 9317442497 पर संपर्क कर सकते हैं।
जिला रोजगार अधिकारी ने स्पष्ट किया कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
