Home दुर्घटना नाहन-शिमला मार्ग पर भीषण टक्कर: टिप्पर ने बाइक को मारी सामने से टक्कर, दो युवक घायल

नाहन-शिमला मार्ग पर भीषण टक्कर: टिप्पर ने बाइक को मारी सामने से टक्कर, दो युवक घायल

by Dainik Janvarta
0 comment

बनेठी के पास तेज रफ्तार टिप्पर ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

नाहन (सिरमौर)। नाहन-शिमला मार्ग पर बनेठी के पास सुबह-सवेरे एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। राधा स्वामी सत्संग ब्यास के नजदीक मोड़ पर टिप्पर और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, हादसा 21 नवंबर को सुबह करीब 6:30 बजे जघोल, बनेठी के पास हुआ। शिकायतकर्ता संदीप कुमार निवासी कांगर घुंड ने बताया कि टिप्पर नंबर HP18D-1429 का चालक संदीप कुमार टिप्पर को तेज रफ्तार और लापरवाही से चला रहा था। आरोप है कि मोड़ पर टिप्पर गलत दिशा में पहुंच गया और सामने से आ रही मोटरसाइकिल नंबर HP18C-3994 को टक्कर मार दी।

हादसे में मोटरसाइकिल चला रहे अरुण कुमार निवासी झाजड़ और पीछे बैठे राजेन्द्र सिंह निवासी कोलथी घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए डॉ. वाईएस परमार राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल नाहन पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें आगामी उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर टिप्पर चालक संदीप कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.