Home क्राइम कालाआंब में चिट्टे के साथ हरियाणा के दो युवक गिरफ्तार, 11.54 ग्राम नशा बरामद

कालाआंब में चिट्टे के साथ हरियाणा के दो युवक गिरफ्तार, 11.54 ग्राम नशा बरामद

by Dainik Janvarta
0 comment

कालाआंब में चिट्टे के साथ हरियाणा के दो युवक गिरफ्तार, 11.54 ग्राम नशा बरामद

मोगीनंद की हिमुडा कॉलोनी के पास SIU टीम ने दी दबिश, एसपी सिरमौर ने की गिरफ्तारी की पुष्टि

सिरमौर जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 11.54 ग्राम चिट्टा/स्मैक बरामद किया है।

कालाआंब (सिरमौर)। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को SIU नाहन की टीम सैनवाला, मोगीनंद और कालाआंब क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि सुनील कुमार उर्फ विक्की और बृजमोहन मोगीनंद व आसपास के क्षेत्रों में चिट्टे की बिक्री का कारोबार कर रहे हैं। सूचना के मुताबिक, दोनों उस समय मोगीनंद स्थित हिमुडा कॉलोनी में पीपल के पेड़ के समीप मौजूद थे।

पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों संदिग्धों को हिरासत में लिया और नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास से 11.54 ग्राम चिट्टा/स्मैक बरामद हुआ।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान सुनील कुमार उर्फ विक्की (35) पुत्र ज्ञानचंद निवासी वार्ड नंबर-9, वाल्मीकि बस्ती, नारायणगढ़, जिला अंबाला (हरियाणा) और बृजमोहन (30) पुत्र चमन लाल निवासी गांव डेरा, डाकघर हमीदपुर, तहसील नारायणगढ़, जिला अंबाला (हरियाणा) के रूप में हुई है।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस थाना कालाआंब में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि की है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.