Home प्रशासन हर्षवर्धन चौहान 22-23 नवंबर को रहेंगे सिरमौर दौरे पर, सराहां में पेट्रोल पंप का करेंगे उद्घाटन; चांदनी को देंगे बड़ी सौगात

हर्षवर्धन चौहान 22-23 नवंबर को रहेंगे सिरमौर दौरे पर, सराहां में पेट्रोल पंप का करेंगे उद्घाटन; चांदनी को देंगे बड़ी सौगात

by Dainik Janvarta
0 comment

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान दो दिन रहेंगे सिरमौर दौरे पर, सराहां में पेट्रोल पंप का करेंगे शुभारंभ

रेणुका जी मेले की चौथी सांस्कृतिक संध्या में होंगे मुख्य अतिथि, चांदनी में पीएचसी भवन की रखेंगे आधारशिला

नाहन, 21 नवंबर। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान 22 और 23 नवंबर को सिरमौर जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान जिले में दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करते हुए वह सराहां में पेट्रोल पंप का शुभारंभ करेंगे, जबकि चांदनी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के नए भवन की आधारशिला रखेंगे।

सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि उद्योग, संसदीय कार्य, श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान 22 नवंबर को दोपहर 12 बजे पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के सराहां पहुंचेंगे। यहां वह नागर कोटी फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप का विधिवत शुभारंभ करेंगे।

इसके पश्चात उद्योग मंत्री अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला-2026 की चौथी सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इस दौरान वह मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे।

प्रवक्ता के अनुसार, उद्योग मंत्री 23 नवंबर को सुबह 10:30 बजे चांदनी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के भवन की आधारशिला रखेंगे। उनके इस दो दिवसीय दौरे के दौरान जिले में विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.