Home जनसरोकार बरठीं बाजार में लगेगी तीसरी आंख! सीसीटीवी कैमरों से पकड़े जाएंगे गंदगी फैलाने वाले, पंचायत ने शुरू किया काम

बरठीं बाजार में लगेगी तीसरी आंख! सीसीटीवी कैमरों से पकड़े जाएंगे गंदगी फैलाने वाले, पंचायत ने शुरू किया काम

by Dainik Janvarta
0 comment

बरठीं बाजार में लगेगी तीसरी आंख, सीसीटीवी कैमरों से पकड़े जाएंगे गंदगी फैलाने वाले

बिलासपुर। अब बरठीं बाजार में मनमानी करना आसान नहीं होगा। बाजार के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की व्यवस्था शुरू की जा रही है। इससे जहां सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी, वहीं सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों पर भी नजर रखी जा सकेगी।

झंडूता उपमंडल के प्रमुख व्यापारिक केंद्र बरठीं में ग्राम पंचायत ने बाजार की सुरक्षा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। पंचायत की इस पहल से बाजार की गतिविधियों पर निगरानी रखना आसान होगा।

बरठीं बाजार में रोजाना आसपास की कई पंचायतों से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी, बैंकिंग, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य जरूरी कार्यों के लिए पहुंचते हैं। लोगों की आवाजाही अधिक होने के कारण बाजार में सुरक्षा और साफ-सफाई बनाए रखना जरूरी है।

अक्सर कुछ लोग सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा-कर्कट फेंककर चले जाते हैं, जिससे बाजार की स्वच्छता प्रभावित होती है। अब सीसीटीवी कैमरों की मदद से ऐसे लोगों की पहचान करने में भी सहायता मिलेगी। पंचायत की इस पहल से बाजार में अनुशासन और स्वच्छता को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान उमा शर्मा और पंचायत सचिव राजेंद्र शर्मा भी मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.