Home क्राइम पांवटा साहिब: मेहरुवाला स्कूल के पास युवक का रास्ता रोककर मारपीट, आजम समेत 3-4 लोगों पर आरोप

पांवटा साहिब: मेहरुवाला स्कूल के पास युवक का रास्ता रोककर मारपीट, आजम समेत 3-4 लोगों पर आरोप

by Dainik Janvarta
0 comment

मेहरुवाला में युवक का रास्ता रोककर मारपीट, गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी

पांवटा साहिब: रास्ते में जा रहे एक युवक को रोककर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने एक युवक और उसके 2-3 अन्य साथियों पर रास्ता रोकने, गाली-गलौच करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं।

पुलिस थाना पुरुवाला में नसीब पुत्र नसीम अहमद निवासी गांव मेहरुवाला, डाकघर भंगानी, तहसील पांवटा साहिब ने शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के अनुसार, 18 नवंबर को वह मोटरसाइकिल पर कहीं जा रहा था। इसी दौरान मेहरुवाला स्कूल के पास आजम नाम के युवक और उसके 2-3 अन्य साथियों ने उसका रास्ता रोक लिया।

आरोप है कि उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट की और गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकियां भी दीं।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर थाना पुरुवाला में मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.