Home क्राइम नाहन के गोबिंदगढ़ में बाइक सवार को रोककर पीटा, तीन लोगों पर मारपीट और धमकी देने के आरोप

नाहन के गोबिंदगढ़ में बाइक सवार को रोककर पीटा, तीन लोगों पर मारपीट और धमकी देने के आरोप

by Dainik Janvarta
0 comment

नाहन के गोबिंदगढ़ में बाइक सवार से मारपीट, तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

नाहन: शहर के गोबिंदगढ़ मोहल्ले में बाइक पर जा रहे एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने तीन लोगों पर रास्ते में बाइक रुकवाकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं।

पुलिस थाना नाहन में हरचरण सिंह पुत्र स्वर्गीय जंगबहादुर सिंह, निवासी मकान नंबर 41/06, एमसी कॉलोनी के नजदीक नाहन ने शिकायत दर्ज करवाई है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, वह अपने रोजमर्रा के काम से बाइक पर जा रहा था। इसी दौरान गोबिंदगढ़ मोहल्ले के बीच में दीप सिंह, बाबू सिंह और मोनटू सिंह ने उसकी बाइक रुकवाई और उसके साथ मारपीट की।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने उसे जान से मारने की धमकियां भी दीं।

पुलिस थाना नाहन में शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.