Home दुर्घटना पांवटा साहिब: ट्रक के पिछले टायर के नीचे आया बाइक सवार, दर्दनाक हादसे में सुखदर्शन की मौत

पांवटा साहिब: ट्रक के पिछले टायर के नीचे आया बाइक सवार, दर्दनाक हादसे में सुखदर्शन की मौत

by Dainik Janvarta
0 comment

पांवटा साहिब: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत, टक्कर मारकर चालक मौके से फरार

पांवटा साहिब: भूपपुर में ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर में एक व्यक्ति की जान चली गई। हादसा इतना गंभीर था कि मोटरसाइकिल सवार ट्रक के पिछले टायर के नीचे आ गया। उसे एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस थाना पांवटा साहिब में रजत चौहान पुत्र स्वर्गीय इंद्र सिंह चौहान, निवासी वार्ड नंबर 6, वांगरण चौक, पांवटा साहिब ने शिकायत दर्ज करवाई है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, वह भूपपुर में सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान शाम के समय बद्रीपुर की ओर से मोटरसाइकिल नंबर HP18A-6774 पर एक व्यक्ति रैनबैक्सी चौक की तरफ जा रहा था। उसी दिशा में एक ट्रक नंबर HP85-7705 भी जा रहा था।

आरोप है कि ट्रक चालक अनवर अली पुत्र समा निवासी हरिपुर टोहाना ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए कंडक्टर साइड से मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार सड़क पर गिर गया और ट्रक के पिछले टायर के नीचे आ गया।

बाद में मोटरसाइकिल चालक की पहचान सुखदर्शन पुत्र नाथ सिंह निवासी गांव कठाना, डाकघर सुरला, तहसील एवं थाना नाहन के रूप में हुई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित रैनबैक्सी की तरफ फरार हो गया।

घायल सुखदर्शन को एंबुलेंस के माध्यम से पांवटा साहिब अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर थाना पांवटा साहिब में मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.