Home आस्था एवं संस्कृति रेणुका मेले में मांस-मछली की बिक्री पर बैन, हथियार और शराब को लेकर भी प्रशासन सख्त; जानें नए आदेश

रेणुका मेले में मांस-मछली की बिक्री पर बैन, हथियार और शराब को लेकर भी प्रशासन सख्त; जानें नए आदेश

by Dainik Janvarta
0 comment

रेणुका मेले में मांस-मछली की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध, हथियार लेकर घूमने पर भी रोक

19 से 24 नवंबर तक लागू रहेंगे आदेश, जलाल पुल के दूसरी ओर निर्धारित स्थान पर ही हो सकेगी मांस-मछली की बिक्री

नाहन (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले में इस बार धार्मिक मर्यादाओं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। 19 से 24 नवंबर तक चलने वाले मेले के दौरान मेला परिसर में मांस-मछली की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। वहीं, हथियार लेकर घूमने और शराब के सेवन के बाद अवैध गतिविधियों में संलिप्त होने पर भी सख्त रोक रहेगी।

जिला दंडाधिकारी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। आदेशों के अनुसार मेले की अवधि के दौरान संपूर्ण मेला क्षेत्र में मांस और मछली की बिक्री नहीं की जा सकेगी। इसके लिए दुकानें खोलने पर भी प्रतिबंध रहेगा। हालांकि, मांस-मछली की बिक्री के लिए जलाल पुल के दूसरी तरफ बाईं ओर अस्थायी रूप से स्थान निर्धारित किया गया है।

प्रशासन के अनुसार श्री रेणुका जी मेला धार्मिक आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है। इस मेले में हिमाचल प्रदेश के अलावा हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने और मेले के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

हथियार और विस्फोटक सामग्री ले जाने पर भी रोक

जारी आदेशों के तहत मेले के दौरान ग्राम पंचायत ददाहू, खाला-क्यार और संपूर्ण मेला क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति को आग्नेयास्त्र, लाठी, धारदार हथियार या विस्फोटक सामग्री लेकर चलने की अनुमति नहीं होगी। हालांकि, सुरक्षा कर्मियों और धार्मिक परंपराओं के तहत छूट प्राप्त व्यक्तियों को इस प्रतिबंध से बाहर रखा गया है।

मंदिरों में नारियल चढ़ाने पर भी प्रतिबंध

प्रशासन ने मेले के दौरान मंदिरों में नारियल चढ़ाने पर भी रोक लगाई है। इसके अतिरिक्त श्री रेणुका जी क्षेत्र में शराब का सेवन कर किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि करने की अनुमति नहीं होगी।

जिला दंडाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जारी आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से मेले के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.