Home क्राइम शिलाई ब्लाइंड मर्डर केस सुलझा: 8 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार, बहन को भगाने की रंजिश में रची थी हत्या की साजिश

शिलाई ब्लाइंड मर्डर केस सुलझा: 8 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार, बहन को भगाने की रंजिश में रची थी हत्या की साजिश

by Dainik Janvarta
0 comment

शिलाई में 8 दिन बाद सुलझी ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी, इस रंजिश में रची थी हत्या की साजिश; आरोपी गिरफ्तार

नाहन (सिरमौर)। सिरमौर के शिलाई में मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर लौट रहे खजान सिंह की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने आठ दिन बाद कथित हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार 10 नवंबर 2026 की सुबह करीब 7:20 बजे रविंद्र सिंह अपने भाई खजान सिंह के साथ मोटरसाइकिल नंबर HP71A-4396 पर चांदपुर धार से अपने घर क्यारटा पिपलटी लौट रहा था। इसी दौरान कोटी उतरोऊ मोड़ के पास अचानक धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। कुछ ही पल बाद मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा खजान सिंह नीचे गिर गया।

रविंद्र सिंह जब घर पहुंचा तो उसने हेलमेट की जांच की। हेलमेट के पिछले हिस्से में छेद था और उसके अंदर से चांदी रंग की धातु की एक गोली बरामद हुई। उसके सिर और पीठ पर भी चोटें आई थीं। इसी बीच उसे सूचना मिली कि उसके भाई खजान सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई है। इसके बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गोली चलाकर हत्या करने का संदेह जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई।

ब्लाइंड मर्डर की जांच के लिए SIT गठित

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिरमौर और SDPO पांवटा साहिब ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटनास्थल का वैज्ञानिक निरीक्षण SFSL जुन्गा की विशेषज्ञ टीम से भी करवाया गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने डीएसपी मानवेंद्र सिंह ठाकुर की अगुवाई में विशेष अन्वेषण दल (SIT) गठित किया।

SIT ने तकनीकी साक्ष्यों, गुप्त सूचनाओं और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। आखिरकार पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाते हुए 18 नवंबर को विनोद पुत्र ग्यार सिंह निवासी गांव कथयाड, डाकघर टिंबी, तहसील शिलाई को गिरफ्तार कर लिया।

बहन को भगाने की रंजिश बनी हत्या की वजह

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ के अनुसार आरोपी विनोद की बहन सुमन को मृतक के बेटे रोहित द्वारा घर से भगाकर ले जाने के कारण वह रंजिश रखता था। इसी बात को लेकर उसने कथित तौर पर सोची-समझी साजिश के तहत खजान सिंह की हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा सके। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.