Home आस्था एवं संस्कृति नाहन में गोपाष्टमी पर शुरू हुईं 3 बड़ी योजनाएं, डीसी प्रियंका वर्मा ने भी गोद ली गाय

नाहन में गोपाष्टमी पर शुरू हुईं 3 बड़ी योजनाएं, डीसी प्रियंका वर्मा ने भी गोद ली गाय

by Dainik Janvarta
0 comment

नाहन में गोपाष्टमी पर तीन नई योजनाओं का शुभारंभ, डीसी प्रियंका वर्मा ने एक साल के लिए गोद ली गाय

तुलादान, गोदान और ‘एक गाय मेरे परिवार के नाम’ योजना से गौ संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा

नाहन (सिरमौर)। गौ संरक्षण और सेवा को जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से नाहन की बाला सुंदरी गौशाला में गोपाष्टमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गौशाला के लिए तीन महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ किया गया, जिनके माध्यम से आम लोग भी गौ सेवा और संरक्षण में अपना योगदान दे सकेंगे।

17 नवंबर को बोगरिया घाट स्थित बाला सुंदरी गौशाला में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने की, जबकि एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ गौ पूजन के साथ हुआ। इसके बाद विधिवत हवन संपन्न करवाया गया।

इस दौरान गौशाला के लिए तुलादान, गोदान और ‘एक गाय मेरे परिवार के नाम’ नामक तीन योजनाएं शुरू की गईं। बाला सुंदरी गौशाला संचालन समिति की उपाध्यक्ष डॉ. नीरू शपनम ने उपस्थित लोगों को इन योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और इनके महत्व से अवगत करवाया।

योजना के शुभारंभ अवसर पर उपायुक्त प्रियंका वर्मा और एसडीएम राजीव सांख्यान ने ‘एक गाय मेरे परिवार के नाम’ योजना के तहत एक-एक गाय को एक वर्ष के लिए गोद लिया। वहीं, तुलादान योजना का शुभारंभ भी उपायुक्त द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में नाहन शहर के काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। दोपहर 12 बजे के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर एसपीसीए नाहन के सदस्य, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक एवं सहायक निदेशक तथा नगर परिषद नाहन की प्रधान उपमा धीमान भी मौजूद रहीं। इसके अलावा बाला सुंदरी गौशाला संचालन समिति के सदस्य सतीश राणा, सुनील गौड़, रितिका गुप्ता, सुमित बंसल सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.