Home दुर्घटना Paonta Sahib: सूरजपुर में दर्दनाक हादसा! ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत

Paonta Sahib: सूरजपुर में दर्दनाक हादसा! ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत

by Dainik Janvarta
0 comment

सूरजपुर में NH-07 पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की गई जान

पीछे से ट्रक में जा भिड़ी मोटरसाइकिल, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पुलिस थाना पांवटा साहिब के अंतर्गत सूरजपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा 15 नवंबर की रात करीब 9:15 बजे हुआ। पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार विनय गोयल निवासी सूरजपुर, डाकघर पुरुवाला काशीपुर, तहसील पांवटा साहिब ने बताया कि वह 15 नवंबर की रात करीब 9:15 बजे अपने घर के बाहर NH-07 पर टहल रहे थे। इसी दौरान माजरा की तरफ से पांवटा साहिब की ओर अपनी सही दिशा में जा रहे ट्रक नंबर HP17B-8059 को पीछे से मोटरसाइकिल नंबर UP61BV-3351 ने टक्कर मार दी।

हादसे में मोटरसाइकिल चालक अजय कुमार पुत्र श्री हरबिन्द निवासी गाजीपुर, कुसुम्पटी, उत्तर प्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जेसी जुनेजा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्साधिकारी ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शिकायतकर्ता के अनुसार यह दुर्घटना मोटरसाइकिल चालक की लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुई।

पुलिस थाना पांवटा साहिब में मोटरसाइकिल चालक अजय कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.