Home शिक्षा सिरमौर में शिक्षक पर गिरी निलंबन की गाज! वीडियो वायरल होते ही शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन

सिरमौर में शिक्षक पर गिरी निलंबन की गाज! वीडियो वायरल होते ही शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन

by Dainik Janvarta
0 comment

सिरमौर में शिक्षक पर गिरी निलंबन की गाज! स्कूल में देरी से पहुंचने का वीडियो वायरल होते ही शिक्षा विभाग ने लिया बड़ा एक्शन

स्कूल के बाहर ग्रामीणों और अभिभावकों का विरोध, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद विभाग हरकत में आया। मुख्यमंत्री सेवा संकल्प पर भी दर्ज हुई थीं दो शिकायतें।

नाहन: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में सरकारी स्कूल में शिक्षक के देरी से पहुंचने का मामला अब विभागीय कार्रवाई तक पहुंच गया है। ग्रामीणों के विरोध और सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद शिक्षा विभाग ने संबंधित शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

मामला शिक्षा खंड सतौन के अंतर्गत आने वाली राजकीय प्राथमिक पाठशाला परवा-ल्वागो का है। जानकारी के मुताबिक, 13 नवंबर 2026 को इस स्कूल में शिक्षक के समय पर नहीं पहुंचने की शिकायत सामने आई थी। इसके बाद ग्रामीणों और अभिभावकों ने स्कूल परिसर के बाहर नाराजगी जाहिर की। विरोध का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के साथ ही मुख्यमंत्री सेवा संकल्प पोर्टल पर भी इस संबंध में दो अलग-अलग शिकायतें दर्ज करवाई गईं।

बताया जा रहा है कि स्कूल में कुल दो शिक्षक तैनात हैं। घटना वाले दिन इनमें से एक शिक्षक खंडस्तरीय बाल मेले में हिस्सा लेने के लिए सतौन गए हुए थे। वहीं, दूसरे शिक्षक पर निर्धारित समय के बाद स्कूल पहुंचने का आरोप लगा था। इस मामले ने तूल पकड़ा तो शिक्षा विभाग ने भी शिकायतों का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी।

निलंबन के बाद रोनहाट कार्यालय में रहेगा मुख्यालय

शिक्षा विभाग ने संबंधित शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। निलंबन अवधि के दौरान शिक्षक का मुख्यालय प्रारंभिक शिक्षा खंड कार्यालय रोनहाट तय किया गया है।

जांच रिपोर्ट के आधार पर तय होगी आगे की कार्रवाई

उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सिरमौर राजीव ठाकुर ने शिक्षक के निलंबन की पुष्टि की है। उनके अनुसार, मामले को लेकर खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई थी। प्राप्त जानकारी के आधार पर संबंधित शिक्षक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।

उन्होंने बताया कि प्रकरण की पूरी पड़ताल के लिए जांच अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। इसके बाद तथ्यात्मक जांच रिपोर्ट (फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट) के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई निर्धारित की जाएगी।

फिलहाल शिक्षक का निलंबन किया जा चुका है, जबकि मामले के सभी पहलुओं की विस्तृत जांच होना बाकी है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.