सिरमौर में नौकरी का बड़ा मौका: SIS कंपनी भरेगी 350 पद, 10वीं पास युवा भी कर सकते हैं आवेदन
नाहन, पांवटा, शिलाई, कमरऊ समेत 7 रोजगार कार्यालयों में होंगे कैंपस इंटरव्यू, 16 नवंबर से शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया।
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में नौकरी पाने का अच्छा अवसर सामने आया है। एसआईएस (सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज) इंडिया लिमिटेड की ओर से सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर और ग्रेजुएट ट्रेनिंग ऑफिसर (जीटीओ) के कुल 350 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों को भरने के लिए जिला सिरमौर के सात रोजगार कार्यालयों में अलग-अलग तिथियों पर कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।
जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर देविन्द्र कुमार ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के तहत 16 नवंबर से कैंपस इंटरव्यू शुरू होंगे। अभ्यर्थियों को अपने संबंधित रोजगार कार्यालय में निर्धारित तिथि पर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक पहुंचना होगा।
किस रोजगार कार्यालय में कब होंगे इंटरव्यू?
- जिला रोजगार कार्यालय नाहन: 16 और 17 नवंबर
- उप रोजगार कार्यालय पांवटा साहिब: 18 और 19 नवंबर
- उप रोजगार कार्यालय शिलाई: 20 और 21 नवंबर
- उप रोजगार कार्यालय कमरऊ: 23 और 25 नवंबर
- उप रोजगार कार्यालय संगड़ाह: 26 और 27 नवंबर
- उप रोजगार कार्यालय राजगढ़: 28 और 30 नवंबर
- उप रोजगार कार्यालय सराहां: 1 और 2 दिसंबर
भर्ती के लिए क्या होनी चाहिए योग्यता?
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी:
- न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता: 10वीं पास
- आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष
- न्यूनतम लंबाई: 168 सेंटीमीटर
- वजन: 55 से 90 किलोग्राम
इंटरव्यू में साथ लाने होंगे ये दस्तावेज
इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ रिज्यूमे, 10वीं कक्षा का प्रमाण पत्र, स्थायी हिमाचली प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो और अन्य शैक्षणिक प्रमाण पत्र लेकर पहुंचना होगा।
चयन के बाद देनी होगी इतनी फीस
भर्ती प्रक्रिया में चयनित अभ्यर्थियों को 350 रुपये विवरण पुस्तिका एवं पंजीकरण शुल्क तथा 10,900 रुपये ट्रेनिंग फीस का भुगतान करना होगा।
भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 8006303900 और 7905086105 पर संपर्क कर सकते हैं। कैंपस इंटरव्यू में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
सिरमौर के इच्छुक युवा निर्धारित तिथि और स्थान पर जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचकर इस भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
